Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • शौर्य महोत्सव में दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
  • चमोली

शौर्य महोत्सव में दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

चमोली। क्षेत्र के कफारतीर सैंज-खैतोलीखाल में आयोजित किए गए प्रथम विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे गए। तीन दिनों तक चले इस शौर्य महोत्सव के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सैंज खैतोली के सुमित प्रथम, कोढुली के आदर्श व अनामिका क्रमशः द्वितीय व तृतीय रहे। जबकि जूनियर वर्ग में चोपता के तनिष्क प्रथम, बणचौंरी की अंजली द्वितीय तथा रैंस चोपता के मयंक तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग से डडुवागाड की पार्वती प्रथम, चोपता की इशिका द्वितीय तथा सैंज की तमन्ना तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कोढुली के प्रियांशु प्रथम, रैंस चोपता की जैन्शी द्वितीय तथा सैंज खैतोली के अरविन्द तृतीय रहे। इसी प्रकार जूनियर वर्ग से कोठुली के अभिनव और बणचौंरी के नवदीप प्रथम, सैंज खैतोली के अमित और रैंस चोपता के मयंक द्वितीय तथा सैंज खैतोली के पवन और चोपता की प्रिया तृतीय रहे।जबकि प्राथमिक वर्ग से चोपता के प्रतीक प्रथम, डडुवागाड के शैलेश द्वितीय तथा चोपता की परिधि तृतीय रही। शौर्य महोत्सव के अंतिम दिन शिक्षण संस्थाओं तथा महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मंच पर लोकसंगीत के खूब रंग बिखरे। सपना स्याली,लाल बोतल शराबा, अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मा जैसे लोकगीतों पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन के ब्रासबैंड वादन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। लोकगायक सुनील कोठियाल, प्रेम पुरोहित के लोकगीतों की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन गांव सारी में सात दिवसीय नाटक मंचन का हुआ शुभारंभ
Next: गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई लैंडफ्राड समन्वय समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.