Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना पर पुरस्कार जीतने के मिलेंगे अवसर
  • रुद्रप्रयाग

बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना पर पुरस्कार जीतने के मिलेंगे अवसर

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
default featured image

रुद्रप्रयाग। सरकार की बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना में अब ग्राहकों को कई आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। इसके लिए ग्राहकों को पंजीकृत व्यापारियों से सामान खरीद के बिल अपलोड करने होंगे। प्रतिमाह ग्राहकों को बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर सहित कई पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रदेश भर में राज्य सरकार की बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना सभी जनपदों में 1 सितंबर से शुरू हो गई है। योजना अवधि में पंजीकृत व्यापारियों से की गई खरीद पर प्राप्त बिल को ग्राहक द्वारा (ब्लीप यूके) एप पर अपलोड करने होगा जबकि इसके बाद मासिक के साथ-साथ योजना के समाप्ति तक मेगा पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजकोष को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में सभी हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर वस्तु की खरीद का बिल प्राप्त करने की जागरुकता पैदा करनी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 1 सितंबर से बिल लाओ-ईनाम पाओ, योजना लागू की गई है जो 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राहक द्वारा की गई खरीद पर प्राप्त बिल से ग्राहक प्रति माह बिल अपलोड कर प्रतिमाह 1500 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें कार, बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्मार्ट फोन, टेबलेट, माइक्रोवेब, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वाच, ईयरफोन, लैपटॉप आदि जीतने का अवसर होगा। इसके साथ ही मेगा पुरस्कारों में कुल 1888 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बताया कि इस एप को निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। डीएम ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इन 1800-120-122-277, 76181-11270,76181-11271 हेल्पलाइन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजरंग इलेवन ने जीता शिव शक्ति वॉलीबाल टूर्नामेंट
Next: साइबर ठगी के शिकार पांच व्यक्तियों को लौटाए डेढ़ लाख रुपये

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

फील्ड में नहीं पहुंच रहे पंचायत अधिकारी, डीएम ने किए आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 07/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

आठ सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 05/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर
  • खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.