Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • महिला प्रधानों को प्रतिनिधित्व नहीं देने पर रोष
  • पौड़ी

महिला प्रधानों को प्रतिनिधित्व नहीं देने पर रोष

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। शासन स्तर से पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए आहुत किए जा रहे अंतरराज्यीय अध्ययन भ्रमण में कीर्तिनगर ब्लॉक से महिला जन प्रतिनिधियों को प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर प्रधान संगठन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रधान संगठन की ओर से इस संदर्भ में ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर की अध्यक्षता में आहुत की गई बैठक में कहा गया ब्लॉक केअधिकारियों की ओर से इस तरह की अनयिमतताएं बरती जा रही हैं। ब्लॉक सभागार कीर्तिनगर में आहुत बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा कि शासन/सरकार के स्तर से जन प्रतिनिधियों केा अन्य राज्यों का भ्रमण वहां ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों व योजनाओं का अध्ययन कराने के लिए भ्रमण कराया जाना प्रस्तावित है। लेकिन कीर्तिनगर ब्लॉक से अधिकारियों ने मनमाने तरीके से प्रधानों की सूची जिले में भेज दी। जिसमें महिला प्रधानों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सूचना पत्रों को जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध नहीं करावाया जाता है, जिससे जनहित की सूचनाएं समय पर नहीं मिलने से आम जन को सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह पंवार व प्रभारी बीडीओ गंगा प्रसाद लखेड़ा ने प्रधान संगठन को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भ्रमण कार्यक्रम की जो सूची बनाई गई है उसमें संशोधन हो सकता है। प्रधानों को सूचनाओं के प्रेषण के लिए उन्होंने ठोस व्यवस्था कराए जाने की बात भी की। बैठक में प्रधान आशा देवी, रितु देवी, शिवानी डोभाल, धन सिंह रावत, यशोदा देवी, दीपिका डालिया, सुरेंद्र कठैत, अनिल भंडारी, सुमन जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के शिकार पांच व्यक्तियों को लौटाए डेढ़ लाख रुपये
Next: यूकोस्ट में शुरू हुआ तृतीय देहरादून इंटरनेशनल सांइस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.