Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • प्रधान संगठन ने मनरेगा को लेकर रखीं कई मांगें
  • टिहरी

प्रधान संगठन ने मनरेगा को लेकर रखीं कई मांगें

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा की अगुआई में जिले के ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल सीडीओ मनीष कुमार और डीडीओ से मिला। मनरेगा को लेकर तमाम तरह की मांगें सामने रखीं। प्रधानों ने अवगत कराया की पिछले माह 14 अक्टूबर से अभी तक मनरेगा योजनाओं के प्राक्कलनों की तकनीकी स्वीकृति मिलने के पश्चात एक माह से भी ज्यादा समय होने के बावजूद प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिस कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिस पर सीडीओ मनीष कुमार ने प्रधानों को बताया कि प्रशासनिक स्वीकृति जल्द की जा रही है। साथ ही मनरेगा योजनाओं में एनएमएमएस सिस्टम के काम न करने के बावजूद भी 19 से अधिक श्रमिकों के मस्टरोल न निकलने की वजह से योजनाओं को समय से पूर्ण नहीं कर करा पा रहे हैं। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया की शासन को इस समस्या के समाधान हेतु पत्राचार किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, कोषाध्यक्ष संदीप रावत, अरविंद नेगी सहित कई प्रधान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बूढाकेदार में धूमधाम से मनाया बलिराज पर्व
Next: नरेंद्रनगर में भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.