Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बूढाकेदार में धूमधाम से मनाया बलिराज पर्व
  • टिहरी

बूढाकेदार में धूमधाम से मनाया बलिराज पर्व

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। थाती कठुड पट्टी के बूढाकेदार में बलिराज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के आराध्य देवता गुरु कैलापीर के निशान को गाजे बाजे के साथ मंदिर से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने देवता के निशान के साथ खेतों में दौड़ लगाकर यश कुशलता का आर्शीवाद लिया। इसके साथ ही तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला भी शुरू हुआ। मुख्य पारम्परिक दीपावली के एक माह बाद बुधवार रात को क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यंजन बनाकर, भैलो खेलने के साथ आतिशबाजी कर बड़े उत्साह के साथ मंगशीर की बग्वाल मनाई। साथ ही गांव की बालिकाओं द्वारा रामलीला मंचन भी किया गया। गुरुवार को बलिराज पर्व मनाया गया,जिसमें दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों संख्या में आये श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सुबह गुरु कैलापीर के मंदिर पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद कैलापीर के 20 फीट लंबे निशान को मंदिर की खिड़की से ढोल दमाऊं, गाजे बाजे और लोगों की सीटी बजाने के साथ बाहर निकाला गया। गुरु कैलापीर के निशान के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पुंडारा के सेरा (खेतों) में दौड़ लगाई, देवता के निशान के पीछे भागते हुए लोगों ने पुआल और फूल फेंककर देवता को अर्पित किये। दौड़ लगाने के बाद देवता के निशान को विधि विधान के साथ मंदिर में उनके स्थान पर स्थापित किया गया। ग्रामीणों ने मेले जमकर खरीदारी भी की। गुरु कैलापीर मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, हिम्मत रौतेला, जयप्रकाश राणा, पूरब सिंह नेगी, धनपाल गुनसोला आदि ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की ओर से गुरु कैलापरी मेले की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किये गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाली भाषा में भावी डाक्टरों को बनाया जा रहा दक्ष
Next: प्रधान संगठन ने मनरेगा को लेकर रखीं कई मांगें

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बिना भुगतान शपथपत्र लेने पर भड़के लखवाड़ बांध प्रभावित

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पहचान छिपाकर नाबालिग को दिया शादी का झांसा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.