Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में दो बड़े कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा
  • देहरादून

ऋषिकेश में दो बड़े कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने दो बड़े कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। विभागीय टीम ने इनकम से जुड़े अहम दस्तावेज कब्जे में लिए है। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। औचक छापेमारी से शहर के प्रॉपर्टी डीलर, फाइनेंसर और व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की दो अलग-अलग टीमें तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचीं। यहां एक टीम हरिद्वार रोड पर कोयलघाटी तिराहे से पहले प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर मानव जौहर के एमजे प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय पहुंची। कार्यालय बंद मिला, इससे विभागीय टीम ने कार्यालय खुलने का घंटों इंतजार किया। दोपहर के समय कार्यालय खुलने पर विभाग ने यहां से अहम दस्तावेज कब्जे में लिये। जौहर के कार्यालय के बंद होने के चलते खबर मिली कि इनकम टैक्स की टीम उनके देहरादून रोड स्थित आवास में छापेमारी के लिए पहुंची है। सूचना पाकर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन आवास पर छापेमारी जैसी गतिविधि नहीं मिली। आयकर विभाग की दूसरी टीम ने लाजपत रोड पर कारोबारी नितिन गुप्ता के गढ़वाल हौजरी शोरूम में दस्तक दी। साप्ताहिक बाजार बंदी के चलते शोरूम में ताला लटका मिला। लिहाजा विभागीय टीम गढ़वाल हौजरी के मालिक के देहरादून रोड स्थित आवास और एक अन्य टीम उनके रेलवे रोड स्थित होटल विलाना पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान होटल और आवास में लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी, ताकि कार्रवाई में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो। होटल और आवास के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हौजरी शोरूम मालिक के होटल और आवास से अहम दस्तावेज कब्जे में लिए है। इनकम टैक्स के एडिशनल डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर रितेश भट्ट के नेतृत्व में कार्रवाई देर शाम तक जारी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहसपुर ने जीता फुटबाल का खिताब
Next: डोईवाला चीनी मिल में गन्ने का पेराई सत्र शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.