Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक पुंडीर ने गणेशपुर में 11 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन
  • देहरादून

विधायक पुंडीर ने गणेशपुर में 11 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। गणेशपुर के बाशिंदों को जल्द ही यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने गुरुवार को 11 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग के लिए भूमि पूजन किया। विधायक पुंडीर ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग बनने से गणेशपुर की बड़ी आबादी को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। यहां संपर्क मार्ग काफी खस्ताहाल हो चुका था, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि 111.71 लाख की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण एमडीडीए द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए कार्य गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। कहा कि एक बार बनी सड़क करीब बीस साल तक आवागमन के लिए उपयुक्त रहनी चाहिए। लिहाजा निर्माण कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सहसपुर विधानसभा में अधिकांश सड़कों का निर्माण और सुधारीकरण हो चुका है। कुछ जंगलात की सड़कों का निर्माण रुका हुआ, जिसके लिए वन विभाग से अनापत्ति ली जा रही है। बताया कि सहसपुर विधान सभा की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो चुकी हैं। इस मौके पर सतपाल बुटोला, भाग सिंह बर्थ्वाल, जितेंद्र, हिम्मत रावत, रणवीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में आउटसोर्स सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त
Next: सहसपुर ने जीता फुटबाल का खिताब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.