Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

RNS INDIA NEWS 08/10/2020
ramvilas paswan

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का अस्‍पताल में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में अस्पताल में भर्ती थे। पासवान की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई थी। उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा, ”पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa.”। पासवान के पास एनडीए सरकार में उपभोक्‍ता मामलों तथा खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्रालय का दायित्व था।रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 को खगरिया जिले के शाहरबन्‍नी के एक दलित परिवार में हुआ था। यूं तो रामविलास पासवान बिहार से थे लेकिन उनकी गिनती राष्ट्रीय स्तर के नेताओं में की जाती थी। जयप्रकाश (जेपी) के समय में वे भारतीय राजनीति में चमके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी रामविलास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘रामविलास जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्‍प के जरिये राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में उन्‍होंने इमरजेंसी के दौरान अत्‍याचार और लोक‍तंत्र की हुए हमले का जमकर विरोध किया। वे एक असाधारण सांसद और मंत्री थे और उन्‍होंने नीतिगत क्षेत्र में अहम योगदान दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, कांग्रेस अध्‍यक्ष, राहुल गांधी ने भी पासवान के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। रामविलास पासवान 6 अलग अलग प्रधानमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री रह चुके थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिफ्रेशर कोर्स में प्राध्यापकों ने जानीं एकेडेमिक राइटिंग की बारीकियां
Next: कोविड-19 को दुनियाभर में फैलाने की चीन को ‘‘बड़ी कीमत’’ चुकानी होगी : ट्रम्प

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.