Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पहाड़, पर्यटन और पहाड़ी फूड की योजना पर चमोली सीडीओ ने लिया फीडबैक
  • चमोली

पहाड़, पर्यटन और पहाड़ी फूड की योजना पर चमोली सीडीओ ने लिया फीडबैक

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

चमोली। पहाड़ी जिलों में उत्पादित होने वाली फसलों से बने पहाड़ी व्यंजनों को पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को परोसा जाएगा। इसके लिए कवायद चमोली में शीघ्र शुरू हो सकती है। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। बैठक में पहाड़,पर्यटन और पहाड़ी फूड की योजना पर विस्तृत चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा तथा पर्यटन के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों की तादात में पर्यटक यहां आते हैं। हमें स्थानीय व्यंजनों तथा उत्पादों का प्रचार प्रसार करना है। ताकि स्थानीय निवासियों तथा किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने सभी होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट व ढाबों में पर्यटकों के लिए स्थानीय गढ़वाली व्यंजन परोसने पर जोर दिया। कहा कि इससे पर्यटकों को यहां के पौष्टिकता से भरपूर स्थानीय व्यंजनों का जायका मिलेगा। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि गेस्ट हाउस के साथ ही होटल संचालकों से भी बात करते हुए इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। पर्यटकों को गढ़वाली व्यंजन में गहथ की दाल, मडुवे की रोटी, लाल चावल का भात, काफुला, चौंसा, झंगोरे की खीर, भटवांणी व चुलकाणी आदि व्यंजन परोसे जाएं और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर ठोस पहल के साथ इस दिशा में कार्य करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निराश्रित बच्चों और उनके अभिभावकों का किया सम्मान
Next: प्रशिक्षित पीआरडी जवानों ने की नियमित रोजगार की मांग

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.