Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ की छात्रा ने की नेट की परीक्षा उत्तीर्ण
  • चमोली

जोशीमठ की छात्रा ने की नेट की परीक्षा उत्तीर्ण

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड सरहदी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ की एमए राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा पूजा पंवार ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा को अपने प्रथम प्रयास में ही क्लीयर किया है। इससे विकासखंड जोशीमठ में हर्ष की लहर है। सीमांत जिला चमोली के दूरस्थ गांव मोल्टा निवासी पूजा पंवार ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण किया है। पूजा की प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोल्टा में, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पैनखंडा इंटरमीडिएट कॉलेज सलूड डूंगरा से हुई है। इसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा पीजी कालेज जोशीमठ से ली। पूजा वर्तमान में पीजी कालेज जोशीमठ की एमए राजनीति विज्ञान की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं । मंगलवार को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर पूजा पंवार को सम्मानित किया गया। पूजा द्वारा इस उपलब्धि को प्राप्त करने पर महाविद्यालय के प्राचार्य और समस्त महाविद्यालय ने खुशी जाहिर की है। पूजा ने बताया की इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए उन्होंने अनेक बाधाओं का सामना किया है । कहा कि पहाड़ की लड़कियों में कई प्रतिभाएं हैं, लेकिन उनके परिजनों द्वारा बालिकाओं का जल्दी विवाह करना पहाड़ के विकास में एक अवरोधक है। बताया कि उनके ऊपर भी विवाह का दबाव बहुत अधिक था, लेकिन वह अपने माता पिता को विवाह को कुछ समय देने के लिए मना पाई। पूजा ने बताया कि वे छह बहनें व एक भाई हैं, जिसमें सबसे बड़ी वह हैं। महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि बेटियों को बोझ न समझें। इस अवसर पर प्राचार्य बीएन खाली, एचओडी राजनैतिक विज्ञाान अरूण कुमार, डा. डीके सेमवाल, डा चरण सिंह, डा. राहुल तिवारी, डा. मुकेश कुमार, डा. नवीन कोहली, भवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएवी पीजी कॉलेज ने जीती महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप ट्रॉफी
Next: बीडीसी बैठक देर से शुरू कराने पर प्रधान संगठन नाराज

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.