Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बीडीसी बैठक देर से शुरू कराने पर प्रधान संगठन नाराज
  • बागेश्वर

बीडीसी बैठक देर से शुरू कराने पर प्रधान संगठन नाराज

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत गरुड़ की बैठक देर से शुरू होने पर ग्राम प्रधान संगठन ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र नई बैठक की तिथि तय नहीं कराई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ब्लाक मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविशंकर बिष्ट ने कहा कि बीडीसी बैठक न कराकर विकासखंड सभागार का उद्घाटन, कई योजनाओं का लोकार्पण व भूमि पूजन करवाया गया। इस कार्यक्रम में एक बज गया। जबकि बैठक का समय 11 बजे था। दूरस्थ गांवों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने घरों को चले गए। अधिकांश जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या को रखने का समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि संगठन ने इसके बहिष्कार के लिए खंड विकास अधिकारी को एक पत्र दिया, परंतु विकासखंड तंत्र की निरंकुश हठधर्मिता के बावजूद बीडीसी की मीटिंग करवाई गई। प्रधानगणों के पद, गरिमा एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बीडीसी बैठक शीघ्र दोबारा नहीं हुई तो समस्त प्रधान विकासखंड में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी आवाज को दबाया जा रहा है और ये लगातार चल रहा है। अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि विकासखंड किसी की जागीर नही है। उन्होंने कहा कि हमें भी जनता ने चुना है। हम जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान सुशीला बिष्ट, गोपाल राम, शंकर दत्त, गोपाल राम, पदम राम, राजन राम, विमला देवी, रणजीत रावत, पुष्पा देवी, कृपाल दत्त लोहुमी, महेंद्र सिंह, मनोज भट्ट, कृष्णा परिहार, हरीश सिंह जीना आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ की छात्रा ने की नेट की परीक्षा उत्तीर्ण
Next: छात्रों को बताई बायोडाटा की उपयोगिता

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.