Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीएवी पीजी कॉलेज ने जीती महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप ट्रॉफी
  • पौड़ी

डीएवी पीजी कॉलेज ने जीती महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप ट्रॉफी

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर के बीच खेला गया। मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज दून ने बिड़ला परिसर श्रीनगर को 3-1 से पराजित किया। विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्राफी, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन मैदान में अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता के तहत सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, बिड़ला परिसर श्रीनगर, डीबीएस देहरादून तथा बीजीआर पौड़ी के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए थे। इसमें से डीएवी देहरादून व बिड़ला परिसर ने फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को पांच सेटों के मुकाबले में खेला गया मैच रोमांचक रहा। दोनों प्रतिभागी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विवि के कुलसचिव डॉ. एके खंडूड़ी ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सातों टीमों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी खिलाड़ियों को उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की शुभकामनाएं दी। आयोजक सचिव वंदना डोभाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रो. किरण डंगवाल, डॉ. मुकुल पंत, डॉ. गुरदीप सिंह, रमेश रावत, मनोज रावत, सुदीप कुमार, नरेंद्र प्रसाद पुरी, छात्र संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. हीरालाल यादव ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा बीएसएनल की फाइबर सेवा का विस्तार
Next: जोशीमठ की छात्रा ने की नेट की परीक्षा उत्तीर्ण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.