Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शोभायात्रा में अनियंत्रित ट्रक के घुसने से 15 लोगों की मौत
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

शोभायात्रा में अनियंत्रित ट्रक के घुसने से 15 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हाजीपुर (आरएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक शोभायात्रा (धार्मिक कार्यक्रम) में घुस जाने पर महिलाओं और 6 बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर शोक जताया है.
राज्य की राजधानी पटना से लगभग 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में यह हादसा रात करीब नौ बजे उस समय हुआ जब लोग एक स्थानीय देवता भूमिया बाबा की पूजा करने के लिए सडक़ के किनारे एक पीपल के पेड़ के सामने एकत्र हुए थे. स्थानीय राजद विधायक मुकेश रौशन ने मौके पर पहुंचकर कहा कि 12 लोगों की मौत हो गई है. नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हालांकि अब यह संख्या बढक़र 15 हो गई है.
वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि शादियों से जुड़े रिवाज के तहत बारात निकाली गई थी. पास के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर कुछ दिनों में शादी तय थी. बगल के महनार-हाजीपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया. ट्रक चालक को हम क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी भी मौत हो जाने की आशंका है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, अपनों को खोने वाले सडक़ किनारे खड़े होकर बिलखते दिखे. कई अन्य लोगों ने गुस्से में नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस काफी देर से पहुंची.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमने बचाव कार्य में तेजी लाने और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के कई थानों से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया कि बिहार के वैशली की दुर्घटना दुखद है. शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना. ईश्वर घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ करे. मृतकों के हर परिवार को प्राधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये दिये जाएंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से लोगों की मौत से मर्माहत हैं. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेमीफाइनल में पहुंची बिड़ला, डीएवी, डीबीएस व पौड़ी की टीमें
Next: एम्स में एंटीबायोटिक के दुष्प्रभावों के प्रति किया आगाह

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.