Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • सर्दियों के दौरान अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी
  • रहन-सहन

सर्दियों के दौरान अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
19phot06

सर्दियों के दौरान शरीर के तेल और पसीने की ग्रंथियां और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि, अगर ठंड के मौसम में त्वचा की देखभाल सही तरीके से की जाए तो यह रूखेपन जैसी कई समस्याओं से सुरक्षित रह सकती है। आइए आज हम आपको पांच ऐसी स्किन केयर टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और निखरी हुई बनाए रख सकते हैं।

गरम की जगह गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
कई लोग सर्दियों के दौरान ज्यादा गरम पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह त्वचा से नमी बनाए रखने वाले सुरक्षात्मक तेल को छीन लेता है। इसकी बजाय नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा से गंदगी को हटाने के साथ-साथ त्वचा के प्राकृतिक तेलों को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। गुनगुने पानी से नहाने के बाद अपने पूरे शरीर पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

मॉइस्चराइजिंग क्लींजर का करें चयन
ठंडी हवा की वजह से त्वचा पर रूखापन आ जाता है। इस कारण सर्दियों में ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करें। इसलिए इस मौसम में मॉइस्चराइजिंग क्लींजर और फेसवॉश का ही इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी। अगर आपकी त्वचा रूखे प्रकार की है तो आपके लिए क्रीम फेस क्लींजर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

त्वचा को हाइड्रेट रखने की करें कोशिश
सर्दियों के दौरान त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करने के लिए अपने स्किन केयर रूटीन में हायलूरोनिक एसिड और रेटिनॉल से युक्त प्रोडक्ट्स को शामिल करना लाभदायक हो सकता है। ऐसे प्रोडक्ट्स त्वचा की मरम्मत करने, त्वचा को हाइड्रेट, सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने और मॉइश्चराइज रखने में काफी मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और होममेड फलों के जूस का सेवन करें।

डाइट पर दें ध्यान
सर्दियों में अपनी डाइट में मौसमी फल और सब्जियां जरूर शामिल करें। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, अंगूर, रसभरी या चेरी जैसे फलों का सेवन त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ निखारने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त घर में बने व्यंजनों का सेवन करें और हाई शुगर, अधिक तले हुए खाद्य पदार्थ, मसालेदार चीजें और प्रोसेसड फूड खाने से बचें, क्योंकि ये खान-पान की चीजें त्वचा पर कई समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।

एक्सरसाइज है जरूरी
कई लोग सर्दियों के दौरान कंबल से बाहर निकलना ही पसंद करते हैं और एक्सरसाइज करना ही छोड़ देते हैं, लेकिन इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सर्दियों में एक्सरसाइज करने से हृदय को बेहतर तरीके से पंप करने, गर्माहट महसूस कराने, ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने और त्वचा को निखारने जैसे कई फायदे मिल सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 नवम्बर
Next: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, घर में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी और 4 बेटों के शव

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.