Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
  • बागेश्वर

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
IMG_20221118_232103_compress66

बागेश्वर। कपकोट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सीरी हरसिंग्याबगड़ में एक व्यक्ति के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ देर में पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। जब तक ग्रामीण व दमकल विभाग एकत्र होकर आग पर काबू पाते तब तक पूरा मकान जलकर राख हो गया। अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के पास बदलने तक को कपड़े नहीं बचे। अब सर्द रात काटने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं बचा। लोगों ने प्रशासन, विधायक तथा लोगों से सहयोग की अपील की है। खड़लेग भनार के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह कोरंगा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे सीरी हरसिंग्याबगड़ निवासी हिम्मत सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के वक्त पीड़ित बाजार गया था और उनकी पत्नी जंगल घास लेने गई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि पहले बिजली के तार से चिंगारी निकली और उसके बाद आग लग गई। आग ने थोड़ी देर में पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। आग के गोले दरवाजों से बाहर निकल रहे थे। आग की घटना के बाद गांव तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा। छह घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के पास वही कपड़े बचे हैं जो उन्होंने पहने हुए हैं। बदलने तक को कपड़े नहीं बचे हैं। आग बुझाने वालों में ग्राम प्रधान पान सिंह, सरपंत जगत सिंह कोरंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविंद्र कोरंगा, अग्निशमन के एसआई शत्रुघ्न सिंह, पवन तथा हरक सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे। पीड़ित ने बताया कि आग से दो लाख का जेवर, 12 हजार का राशन व 50 हजार के कपड़े व अन्य सामान जल गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्‍तराखण्‍ड से जुड़े हो सकते हैं श्रद्धा हत्‍याकांड के तार, जल्‍द आएगी दिल्‍ली पुलिस
Next: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने घायल छात्राओं का हाल जाना

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.