Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्‍तराखण्‍ड से जुड़े हो सकते हैं श्रद्धा हत्‍याकांड के तार, जल्‍द आएगी दिल्‍ली पुलिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखण्‍ड से जुड़े हो सकते हैं श्रद्धा हत्‍याकांड के तार, जल्‍द आएगी दिल्‍ली पुलिस

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
aftab-shraddha

देहरादून (अनिल सती)। श्रद्धा हत्याकांड के तार उत्‍तराखण्‍ड से भी जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में दिल्‍ली पुलिस जल्‍द ही हिमाचल प्रदेश व उत्‍तराखण्‍ड में अपनी पूछताछ शुरू करेगी। दरअसल, आफताब मामले की छानबीन में पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। यही कारण है कि पुलिस उसके हर बयान की तस्दीक कर लेना चाहती है। पुलिस ने आफताब से सच उगलवाने के लिए नार्को टेस्ट कराने की अपील की थी।
इस बीच जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीमें मुंबई, गुड़गांव, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा कर चुकी हैं। जांच से जुड़े जांचकर्ताओं ने कहा कि आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके जो श्रद्धा की हत्या के बाद उसके संपर्क में थे। पुलिस डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश करेगी। पुलिस ने अब तक जो हड्डियां बरामद की हैं। प्रथम दृष्टया, वे इंसान की हड्डियों से मिलती जुलती हैं।
मुंबई छोड़ने के बाद, श्रद्धा वालकर और आफताब ने कई स्थानों की यात्रा की थी। पुलिस की टीमें इन राज्यों में यह पता लगाने कोशिश कर रही हैं कि यात्राओं के दौरान तो कुछ ऐसा नहीं हुआ जिसकी वजह से यह हत्या हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हम हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन होटलों के मालिकों और कर्मचारियों से बात करेंगे, जहां श्रद्धा और आफताब ठहरे थे। इन कर्मचारियों से आफताब की पहचान कराने की कोशिश होगी। टीम ने गुरुग्राम में एक कंपनी के कार्यालय का भी दौरा किया जहां आफताब काम करता था। बताया जा रहा है कि आफताब ने कई दिन उत्‍तराखण्‍ड के अलग-अलग स्‍थानों की यात्रा की थी और यहां कई होटलों में ठहरे थे। पुलिस इस कोण पर जांच कर रही है कि यहां की यात्रा के दौरान तो कही उनके बीच कोई दरार आई होगी और यहीं से इस हत्‍याकांड की पटकथा लिखनी शुरू हुई होगी।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले 14 नवंबर को अचानक दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया। जिसमें बताया गया कि करीब 6 महीने पहले दिल्ली में एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। जिसमें एक फ्लैट में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और उसके बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए। आफताब नाम के इस आरोपी ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या की। इसके बाद उसने किचन में आरी से शव के टुकड़े किए। शव के टुकड़े करने के बाद उसने एक बड़ा फ्रिज खरीदा और इसमें सभी टुकड़े रख दिए। जिन्हें बाद में उसने ठिकाने लगाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया गया कि वो अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया और उसके बाद से ही चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस को शव के कुछ टुकड़े मिले हैं, लेकिन आफताब लगातार पुलिस को भटकाने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि पुलिस अब तक हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं कर पाई है। फिलहाल आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद असली सच्चाई सामने आ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों के बयानों से नाराज भाजपा आलाकमान ने दोनों को किया दिल्ली तलब
Next: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.