Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने घायल छात्राओं का हाल जाना
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने घायल छात्राओं का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को बस हादसे में घायल छात्राओं, शिक्षिकाओं और उनके परिजनों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से वार्ता कर समस्याएं भी जानीं। तीन दिन पूर्व किच्छा मार्ग पर छात्राओं को लेकर हाईवे में उल्टी दिशा में जा रही बस ट्रक से टकरा गई थी। इसमें एक छात्रा और एक शिक्षिका की मौत हो गई थी। हादसे में 50 छात्रायें व शिक्षिकाएं घायल हो गई थीं। इसमें 16 घायलों का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्राओं व उनके परिजनों से बात की। मंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार घायलों का इलाज करायेगी। परिजनों को किसी प्रकार के खर्च की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के बारे में जानकारी लेकर बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Next: रेल लाइन निर्माण में विस्फोटकों के उपयोग पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.