Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महरौली हत्याकांड : सीबीआई फॉरेंसिक टीम ने मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंगों की जांच की
  • राष्ट्रीय

महरौली हत्याकांड : सीबीआई फॉरेंसिक टीम ने मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंगों की जांच की

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की फोरेंसिक टीम मंगलवार को महरौली वन क्षेत्र से एकत्र किए गए 10 संदिग्ध मानव अंगों की जांच के लिए दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन गई थी। दरअसल, एक 26 वर्षीय लडक़ी की उसके लिव-इन पार्टनर (प्रेमी) ने हत्या करने के बाद उसके शरीर को कई हिस्सों में काट दिया था। सूत्रों ने कहा कि अगर अवशेषों के मानव होने की पुष्टि होती है, तो उनका मिलान मृतका के पिता के डीएनए से किया जाएगा। आज (मंगलवार) सुबह दूसरी बार पुलिस टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को श्रद्धा के शव के अवशेष बरामद करने के लिए महरौली वन क्षेत्र ले गई जिसे आरोपी ने 35 टुकड़ों में काट दिया था। आरोपी को सबसे पहले सोमवार को इलाके में ले जाया गया था।
शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस टीमों ने कई खोज के बाद मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंग बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 18 मई को शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक बड़ी भंडारण क्षमता वाला नया रेफ्रिजरेटर (फ्रीज) खरीदा और शरीर के अंगों के छोटे-छोटे टुकड़े कर उसमें रख दिया।
बदबू को छिपाने के लिए उसने अपने घर पर अगरबत्ती जलाई। आफताब कथित तौर पर अमेरिकी अपराध शो डेक्सटर से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताता है जो दोहरी जिंदगी जीता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशिक्षित शेफ होने के नाते आरोपी चाकू का इस्तेमाल करने में भी माहिर था।
हालांकि अभी तक हत्या का हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसने 18 दिनों तक शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंका था। शक से बचने के लिए वह रात करीब 2 बजे पॉलीबैग में बॉडी पार्ट रखकर घर से निकल जाता था।
मामला 8 नवंबर को तब सामने आया जब पीडि़ता के पिता महाराष्ट्र के पालघर से एक पुलिस टीम के साथ महरौली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे, जिसके बाद जांच शुरु हुई और 18 मई को की गई खौफनाक हत्या का पूरा मामला सामने आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर में ग्राम प्रधान का पति पहुंचा दूसरी शादी करने
Next: चम्पावत: 20 दिन बाद भी नहीं मिला चोरों का कोई सुराग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.