Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से भेंट
  • देहरादून

उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से भेंट

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
27 (10)

देहरादून। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी को  जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी जनजातियां हमारा गौरव हैं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। अपनी परंपराओं से और अपनी कला, संस्कृति के माध्यम से जनजाति समुदाय हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में अपनी सेवा काल के दौरान अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें लम्बे समय तक ऐसे लोगों के बीच कार्य करने का मौका मिला है। जनजाति समुदाय की संस्कृति और कला को बेहद करीब से जानने का मौका मिला है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से जनजातियों के उत्थान और कल्याण के लिए सुझाव प्राप्त किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि जनजाति समुदाय को आगे बढ़ाने के भरपूर अवसर प्रदान किये जाएं और उनके शिक्षा और रोजगार में सहयोग दें। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, निदेशक जनजाति कल्याण एस.एस.टोलिया, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियमों के उल्लंघन में 40 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
Next: राशिफल 16 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.