Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जमरानी बांध की वित्तीय मंजूरी को अजय भट्ट केन्द्रीय मिले वित्तमंत्री से
  • नैनीताल

जमरानी बांध की वित्तीय मंजूरी को अजय भट्ट केन्द्रीय मिले वित्तमंत्री से

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जमरानी बांध परियोजना की वित्तीय मंजूरी को लेकर बातचीत की। उन्होंने वित्त मंत्री से परियोजना को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड व आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से मंजूरी दिलाए जाने का अग्रह किया। अजय भट्ट ने वित्त मंत्री को बताया कि नैनीताल में काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में गौला नदी में 130.6 मीटर ऊंचे जमरानी बांध का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगा। साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने व 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन की योजना है। परियोजना को लेकर 10 जून 2022 को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा निवेश की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा योजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वित्त पोषित किए जाने को 18 अक्टूबर 2022 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संस्तुति भी प्रदान की गई है। भट्ट ने आशा व्यक्त की है कि केन्द्रीय कमेटी से मंजूरी के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी जल्द ही परियोजना की पुनर्वास नीति को राज्य कैबिनेट से मंजूरी देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता को न्याय दिलाने को श्रीनगर में दिया धरना
Next: बागेश्वर: बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.