Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में ग्राम प्रधान का पति पहुंचा दूसरी शादी करने
  • हरिद्वार

मंगलौर में ग्राम प्रधान का पति पहुंचा दूसरी शादी करने

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
default featured image

रुड़की। देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान का पति, पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गया। ग्राम प्रधान पत्नी को जब इसकी भनक लगी तो वह गांव में पहुंची और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेड़ा में एक शादी का आयोजन किया जा रहा था। बारात में चंद ही लोग पहुंचे थे। इसी दौरान देवबंद थाना क्षेत्र के गांव की एक मौजूदा ग्राम प्रधान मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान का कहना था जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है। वह उसकी बिना इजाजत के दूसरी शादी कर रहा है। मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंचा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। उसने वहां पर लोगों को बताया कि जिस व्यक्ति से शादी की जा रही है वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा हंगामा होते देख पुलिस ने दूल्हा सहित उसके कई अन्य रिश्तेदारों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूस की रात नाटक की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
Next: महरौली हत्याकांड : सीबीआई फॉरेंसिक टीम ने मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंगों की जांच की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.