Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पदोन्नति मामले में जांच को लेकर शिक्षक नेताओं में उबाल
  • हरिद्वार

पदोन्नति मामले में जांच को लेकर शिक्षक नेताओं में उबाल

RNS
RNS INDIA NEWS 07/10/2020
rns featured image new

हरिद्वार। पदोन्नति मामले में जांच को लेकर हरिद्वार जिले के शिक्षक नेताओं में नाराजगी है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा कि पदोन्नति सूची में गलतियां निकालकर हरिद्वार के शिक्षा अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाने और शिक्षा विभाग को बदनाम करने के लिए बाहरी व्यक्ति ने शिकायत की है। जबकि एक भी शिक्षक ने पदोन्नति सूची पर सवाल खड़ा नहीं किया है। यह राजनीति के तहत शिकायत की गई है। शिक्षक संघ ने शिकायत को तत्काल निरस्त कर पदोन्नत हुए शिक्षकों को अविलंब पदोन्नत पद का वेतनमान जारी करने और प्रतीक्षारत शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिलाने की मांग की है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे। यहां पदोन्नति की जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी मंडलीय उप निदेशक (प्रा.शि.) गढ़वाल मंडल को ज्ञापन दिया। संघ के जिलाध्यक्ष अशोक चौहान ने कहा कि पदोन्नति सूची की जांच किसी प्रभावित शिक्षक की शिकायत पर नहीं बल्कि शिक्षा विभाग से बाहरी व्यक्ति द्वारा की गई। जिसे विभागीय नियमों, पदोन्नति प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं है। यह सिर्फ एक राजनीति के तहत की गई शिकायत है। पदोन्नति सूची एकतरफा नहीं बल्कि विभागीय समिति बनाकर की गई है। जिसमें डायट प्राचार्य अध्यक्ष, जिला शिक्षा अधिकारी सचिव और जनपद के सभी उपशिक्षा अधिकारी शामिल थे। संघ के जिला महामंत्री जितेंन्द्र चौधरी ने कहा कि सूची से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा दो बार अंतिम सूची सार्वजनिक कर शिक्षकों से वरिष्ठता पर आपत्ति और प्रत्यावेदनों का निस्तारण भी किया। उसके बाद सूची पर पदोन्नति की गई है। उन्होंने शिकायतकर्ता की शिकायत झूठी बताई है। कहा कि पदोन्नति में आरटीई की अवहेलना नहीं की गई है। न ही कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की है। शिकायत के बाद पदोन्नत हुए शिक्षकों का पदोन्नत वेतनमान रोक दिया गया है। साथ ही प्रतीक्षारत सहायक शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी नहीं हो पा रही है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है। ज्ञापन देने वालों में मनमोहन शर्मा, अरुण कुमार, राजेंद्र सैनी, राजीव शर्मा, आशीष कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज भी कोरोना की गति रही मध्यम : आये 630 संक्रमित मामले
Next: राहगीरों को अश्लील इशारे करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.