Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के यश ने जीते इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक
  • देहरादून

उत्तराखंड के यश ने जीते इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। विकासनगर निवासी दस वर्षीय अर्श गोयल ने नेपाल में भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाकर उत्तराखंड के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पछुवादून में भी खुशी की लहर है। मूल रूप से विकासनगर के लक्ष्मणपुर निवासी अर्श अपने परिवार के साथ इन दिनों मुरादाबाद में रहते हैं। उनके पिता शरद गोयल वहां गैस कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता शीतल गोयल गृहणी हैं। हिन्दुस्तान संवाददाता से फोन पर जानकारी देते हुए अर्श के पिता ने बताया कि 12 नवंबर को नेपाल के काठमांडू में पहली अंडर-10 माउंट एवरेस्ट इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें भारत से भी कई बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत अर्श ने तीन सौ मीटर स्पीड स्केटिंग रेस और पांच सौ मीटर स्पीड स्केटिंग रेस में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इससे पहले राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 26 पदक जीत चुके हैं, जिनमें से 14 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चार साल पहले टेलीविजन पर साहसिक खेलों का प्रोग्राम देखते हुए अर्श ने भी प्रशिक्षण लेने की जिद की। काफी दिनों तक जिद करने के उसे मुरादाबाद में ही एक साहसिक खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। चार साल की मेहनत से उसने यह उपलब्धि हासिल की है। अर्श का सपना अपने देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने का है। उसकी इस उपलब्धि से विकासनगर में रहने वाले उसके परिजन में भी खुशी की लहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क में डामरीकरण नही होने पर किया एनएच के खिलाफ प्रदर्शन
Next: ट्रक और लोडर की टक्कर में बच्चे की मौत, आठ घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.