Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 3 देशों में भूकंप, पंजाब-हिमाचल सहित भारत के 8 राज्यों में कांपी धरती- नेपाल में 6 की मौत
  • राष्ट्रीय

3 देशों में भूकंप, पंजाब-हिमाचल सहित भारत के 8 राज्यों में कांपी धरती- नेपाल में 6 की मौत

RNS INDIA NEWS 09/11/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत-चीन और नेपाल में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मांपी गई। वहीं भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल था। ऐसे में सबसे ज्यादा तबाही की खबरें नेपाल से ही सामने आ रही हैं। यहां भूकंप के चलते घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह 6.27 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भारत में नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास सबसे तेज 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से लगभग 90 किमी दूर नेपाल में था।
भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां तक कि लखनऊ में भी झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। स्त्रस् के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में दिपायल से 21 किमी दूर था। यहां मंगलवार देर शाम को भी दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उनकी तीव्रता 4.9 और 3.5 थी। इससे पहले उत्तराखंड में रविवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
नेपाल में भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। यहां के डोटी में भूकंप के झटकों से एक मकान गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घालय हो गए। डोटी में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। भूकंप में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेपाल में सेना राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउवान ने भूकंप की वजह से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, भूकंप में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने संबंधित एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों में घायलों और पीडि़तों के तत्काल और उचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दे दिए हैं।
गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम ने भूकंप वाले राज्यों से जानकारी हासिल की है। अभी तक दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से किसी भी तरीके के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। गृह मंत्रालय लगातार राज्यों से संपर्क में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मासिस्ट के बिना दवा वितरण का किया विरोध
Next: जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.