Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश
  • नैनीताल

अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान सवाल पूछे जाने पर अधिकारियों की चुप्पी पर भी कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। साइट इंजीनियरों के मौके से नदारद होने पर पेयजल निगम के अधिकारियों को ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। सोमवार को कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल व बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 15.10 करोड़ से सिंथेटिक फ्लोरिंग, मेपलवुड फ्लोरिंग का काम होना है। जिसके बाद स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट व स्विमिंग पूल में कई स्पोर्ट्स की गतिविधियां होनी है। उन्होंने निर्माण कार्यों में देरी पर पेयजल निगम के अधिकारियों को फटकारा। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिसिटी और सिविल के इंजीनियर मौके से नदारद होने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव को लेकर वह जल्द ही शासन से वार्ता कर इसकी व्यवस्था करवाएंगे। पेयजल निगम के एमडी ओम प्रकाश, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, तहसीलदार सचिन कुमार, विक्रम राणा, कोच कविता बिष्ट मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने दी गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
Next: सीएम धामी से भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.