Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ममता हत्याकांड का खुलासा, ये निकला हत्यारा
  • नैनीताल

ममता हत्याकांड का खुलासा, ये निकला हत्यारा

RNS INDIA NEWS 07/11/2022
36 (1)

हथौड़ी से वार कर की थी पुलिस कर्मी की पत्नी ममता की हत्या

हल्द्वानी। पुलिसकर्मी की पत्नी ममता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार एक मजदूर ने लूट के उद्देश्य से हथौड़े से वार कर ममता की हत्या की थी। किच्छा ऊधमसिंह नगर निवासी आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सोमवार को बहुउद्देशीय भवन में डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड का खुलासा किया।
डीआईजी ने बताया कि मुखानी थाने के ठीक सामने कालिका कॉलोनी में बीते गुरुवार को पुलिस कर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की हत्या हुई थी। जिसके बाद से पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा मुखानी और अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि लगभग डेढ़ से 02 वर्ष पहले उसने आरक्षी शंकर सिंह बिष्ट के घर पर ग्रिल का काम किया था। उसे मालूम था कि उसकी पत्नी ममता भी घर पर अकेले ही रहती है और उसे देखकर ममता उसे अपने घर में आने देगी। भूरा कर्जे में डूबा था, पैसे के लिये उसने लूट की योजना बनाई और अपनी मोटर साईकिल की पहचान बदलकर अपने जेब में एक हथौड़ा लेकर गया। तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे वह घर में घुस गया, जिसके बाद ममता की हत्या कर, नीचे के कमरे से लेकर दो मंजिल के कमरे में लूट की घटना को अंजाम दिया गया, मृतका ममता बिष्ट हत्यारे भूरा को अच्छी तरह से जानती थी, इसलिए उसने उसको घर में आने दिया। लूट करने के लिये उसने मृतका ममता से अन्य जगह ग्रिल के लिये ग्रिल की फोटो खींचने व पानी पीने का बहाना बनाकर घर में घुसकर अपने जेब में रखे हथौड़े से मृतका ममता के सिर पर लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गया। अभियुक्त से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नं०- UK06C8462 आभूषण व 03 हजार रूपये नकदी बरामद किये।

 

पुलिस टीम पर इनामों की बौछार:  मामले का खुलासा करने वाली टीम को डीजीपी अशोक कुमार ने एक लाख रुपये, डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने 50 हजार, एसएसपी पंकज भट्ट ने 25 हजार, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने 21 हजार और महापौर जोगेंद्र रौतेला ने 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी और चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाने की मांग
Next: चोरी के जेवरात सहित आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.