Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बीडी पांडे जिला अस्पताल में हुए घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में
  • नैनीताल

बीडी पांडे जिला अस्पताल में हुए घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में हुए 22 लाख रुपए के घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में है। छह माह बीतने के बावजूद अबतक स्वास्थ्य विभाग जांच पूरी नहीं कर पाया। जिससे अस्पताल में हुई अनियमितता मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी साल जून में डॉ. वीके पुनेरा ने बीडी पांडे अस्पताल में प्रमुख स्वास्थ्य अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने रिकॉर्ड की पड़ताल की तो अस्पताल के खाते से 22 लाख रुपए से अधिक की अनियमितता का मामला सामने आया। इसके बाद डॉ. पुनेरा ने इसकी जांच को लेकर आयुक्त कुमाऊं समेत निदेशक स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की। लेकिन, छह माह बीत जाने के बावजूद अब तक मामले में जांच शुरू नहीं हो सकी है। जबकि प्रारंभिक ऑडिट रिपोर्ट में भी पता चला है, कि भुगतान में 70 फीसदी एंट्री कैश बुक में दर्ज ही नहीं की गई थी। चर्चाओं में यह भी है, कि तत्कालीन पीएमएस डॉ. पुनेरा ने जांच की मांग को लेकर कई बार पत्राचार किया। इसके बाद जांच तो शुरू नहीं हुई, लेकिन डॉ. पुनेरा को पद से हटा दिया गया। वर्तमान पीएमएस डॉ. एसएमएस रावत का कहना है, कि पूर्व पीएमएस की ओर से गड़बड़ी की जांच को लेकर पत्र लिखा था, जोकि शासन स्तर पर लंबित है। शासन स्तर से मामले की जांच की करवाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट में हुई लापरवाही पर इंस्पेक्टर सस्पेंड
Next: प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.