Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश में भीषण सडक़ हादसा, बस-कार की टक्कर में दो बच्चों समेत 11 की दर्दनाक मौत
  • मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में भीषण सडक़ हादसा, बस-कार की टक्कर में दो बच्चों समेत 11 की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
rns featured image new

बैतूल (आरएनएस)।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार देर रात बस और कार वाहन के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। कार में मजदूर सवार थे। यह हादसा झल्लार थाना क्षेत्र में हुआ। झल्लार थाने के प्रभारी दीपक पाराशर ने बताया कि बैतूल की तरफ से जा रही निजी बस और परतवाड़ा की तरफ से मजदूरों को लेकर आ रही कार के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बैतूल एसपी सिमला प्रसाद ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग अमरावती के एक गांव में बैतूल के झल्लार से 20 दिन पहले मजदूरी करने गए थे, सभी लोग गुरुवार रात करीब 9 बजे अमरावती से झल्लार के लिए रवाना हुए थे, रात करीब सवा दो बजे का चालक को झपकी लगी और कार सीधे बस में जा घुसी। हादसा काफी भीषण था। सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना काफी भयावह रही होगी।
बताया गया है कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने 11 में से सात शव तुरंत निकाल लिए थे बाकी चार शवो को कार के हिस्से को काट कर निकालना पड़ा। झल्लार पुलिस ने सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतको की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
Next: चाकू मारकर नाबालिग बहन की हत्या की, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.