Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • टयूशन से घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ में एक आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

टयूशन से घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

रुड़की। ट्यूशन से घर लौट रही किशोरी के साथ अभद्रता व छेड़खानी किए जाने का मामले ने तूल पकड़ लिया। गुरुवार देर रात किशोरी के परिजनों के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराए जाने को लेकर घंटों तक थाने में जमे रहे। मामला दर्ज होने के बाद ही ग्रामीण वापस लौटे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार देर शाम हल्लूमाजरा निवासी एक किशोरी ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े युवकों ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करते हुए अभद्रता करने पर उतारू हो गए। किशोरी के विरोध करने पर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मामला बढ़ता देख किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मामला अलग-अलग पक्षों का होने के साथ ही गांव में तनाव की स्थिति बनती चली गई। सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने तनाव देख अतिरिक्त पुलिस बल को गांव में तैनात कर दिया। उसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर थाने पहुंच गये और एक आरोपी को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर नामजद व अन्य दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि मुख्य आरोपी भी नाबालिग है। अन्य फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदमाशों ने की ढाबे पर फायरिंग
Next: सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने पर भड़के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.