Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखंड में ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग
  • हरिद्वार

उत्तराखंड में ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन ने उत्तराखंड में ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के गठन किए जाने की मांग की है। हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति ने बताया कि फेडरेशन की मांग पर देश के कईं राज्यों में ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड और कॉरपोरेशन का गठन हुआ है। डॉ. प्रदीप ज्योति ने बताया कि अन्य राज्यों की भांति उत्तराखंड में भी ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग करता है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर पांच या छह नवंबर को ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक गंगा स्वरूप आश्रम में की जानी है। फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था हर स्तर पर एवं प्रभावी ढंग से लागू होनी चाहिए, ताकि देश में सभी जातियों और वर्ग के जरूरतमंद व पात्र लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जीवन यापन में राहत एवं मदद मिल सके। इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में अंग्रेजी शासन काल के गलत परम्परा का निर्वहन आज भी हो रहा है और देवालय सरकार के नियंत्रण में हैं। उन्होंने मांग की कि देवालों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त किया जाए और उनकी स्वायत्तता कायम की जाए। बताया कि फेडरेशन की दो दिवसीय बैठक में देश भर के ब्राह्मण बड़ी संख्या शामिल होंगे। ब्राह्मणों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत शर्मा, प्रदीप द्विवेदी, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल में घुसकर कर्मचारी को पीटा
Next: हरिद्वार में तहसील के कई कर्मचारी विजिलेंस की रडार पर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.