Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मनी लांड्रिंग में सीबीआई-ईडी जांच करे: उमेश
  • हरिद्वार

मनी लांड्रिंग में सीबीआई-ईडी जांच करे: उमेश

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
rns featured image new

रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत के पूर्व सलाहकार केएस पंवार के मनी लांड्रिंग के मामले में सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जांच ईडी और सीबीआई को नहीं दी जाती है तो वह कोर्ट जाएंगे। गंगनहर किनारे कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केएस पंवार को अपना सलाहकार नियुक्त किया। पंवार की पत्नी जो कि गृहणी थी, वह एक चिटफंड कंपनी में निदेशक थी। 2018 में आरबीआई ने सूचना दी थी कि यह कंपनी गलत है। आरोप लगाया कि कंपनी ने 180 करोड़ की मनी लांड्रिंग की। इसके बाद तत्कालीन मुख्य सचिव ने मामले में जांच के आदेश दिए लेकिन वह जांच रातों रात गायब हो गई। विधायक ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ खुद जांच कर 100 लोगों को चिन्हित किया। पता चला कि मृतकों और बच्चों के नाम पर एफडी बनाई या फिर उन लोगों के नाम एफडी बनाई जो मजदूरी या खेती आदि करते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री को लिखा और फिर जांच हुई तो पुलिस को इसमें महत्वपूर्ण सबूत भी मिले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएँ
Next: आईआईटी के शोधकर्ताओं ने किया कोविड के इलाज में कारगर एंटी वायरल मोलेक्यूल की पहचान का दावा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.