Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम आयोजित
  • चमोली

चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

चमोली। पेड़ों को कटने से बचाने और धरती को हरा-भरा बनाने के लिए उत्तराखंड की धरती से शुरू हुए चिपको आंदोलन के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में केदार घाटी के रामपुर न्यालसु ( रुद्रप्रयाग) में 24 व 25 दिसंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र के विनय सेमवाल ने बताया कि चिपको आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चिपको की मातृ संस्था दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल तथा सीपी भट्ट एवं पर्यावरण एवं विकास केंद्र तथा ग्राम सभा न्यालसु के तत्वावधान में रामपुर में “चिपको आंदोलन के पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए ग्राम प्रधान न्यालसु प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी में कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा क्षेत्र के पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। जिसमें शैलेंद्र सिंह गजवाण को उपाध्यक्ष तथा अजय प्रताप सिंह को सचिव, राजेश चौहान को कोषाध्यक्ष तथा रोबिन सिंह को प्रचार प्रमुख चुना गया।
कार्यक्रम की तैयारी के आयोजित गोष्ठी में चण्डी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने सर्वोदयी नेता केदार सिंह को श्रद्धांजलि ज्ञापित करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किये गए सामाजिक कार्यों के साथ ही रामपुर, फाटा, मैखडा तथा सेरसी के जंगलों को बचाने के लिए चले चिपको आंदोलन में उनकी भूमिका पर जानकारी दी। बताया कि केदार सिंह रावत के नाम से पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को “केदार सिंह रावत” पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं।
गोष्ठी में पूर्व प्रधान विक्रम सिंह रावत ने चिपको आंदोलन के नेता केदार सिंह रावत ने समाज एवं पर्यावरण के प्रति सफल नेतृत्व किया। इस अवसर पर खुशाल सिंह रावत, दयानंद, प्रयाग दत्त, प्रताप सिंह, गजाधर सेमवाल ने शांति प्रकाश रावत, रोबिन सिंह, प्रमोद सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह गजवाण, डॉ अजय चौहान, त्रिलोक सिंह, गोपाल सिंह, अजय प्रताप, विपुल रावत, रणजीत सिंह, कीरत सिंह, विमल सिंह, संदीप गजवाण, सुंदर सिंह, अनूप सिंह, राजेश चौहान, खुशाल सिंह, मंगल सिंह नेगी ने अपने विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: औद्योगिक आपदा से निपटने को मॉक अभ्यास
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से हुई ठगी

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.