Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद पानी को तरस रहे ग्रामीण
  • पौड़ी

दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद पानी को तरस रहे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लॉक के पैंडुला ग्राम सभा के लोग दो-दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद पीने के पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार विभागीय अधिकारियों से समस्या बताए जाने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। पैंडुला ग्राम सभा प्रधान व प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने बताया कि उनकी ग्रामसभा दो पेयजल योजनाओं लक्षमोली-हडिमधार व चौकी खजरा पेयजल योजना से लाभान्वित है लेकिन दोनों योजनाओं का संचालन सही तरीके से न होने से उन्हें एक योजना का भी सही ढंग से लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि चौकी-खजरा पेयजल योजना से बीते 20 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। जबकि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति लगातार अनियमित बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाएं जल संस्थान के अधीन हैं। बार-बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाए जाने के बाद भी ग्रामीणों की सुध नहीं ली जा रही है। जिससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होती है तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बताया कि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना का पंप खराब होने से कुछ दिनों से दिक्कतें आ रही हैं। कहा पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जखोली में आयोजित औद्योगिक मेले का हुआ समापन
Next: कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेले की तैयारियां जोरों पर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.