Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • तैलीय त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करने के लिए अपनाएं ये तरीके
  • रहन-सहन

तैलीय त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करने के लिए अपनाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 02/11/2022
31phot06

तैलीय त्वचा होने की सबसे बड़ी चुनौती इसकी नमी संतुलन बनाए रखना है। कई लोग तो मॉइस्चराइजर का उपयोग करना ही छोड़ देते हैं क्योंकि इससे उन्हें त्वचा की तैलीयता बढऩे का डर रहता है। ऐसा करना गलत है क्योंकि त्वचा के प्रकार कुछ भी हो, मॉइस्चराइजिंग स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी तैलीय त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

दूध का करें इस्तेमाल
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जिसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह स्किन बैरियर फंक्शन को बनाए रखने में भी मदद करता है। लाभ के लिए एक चौथाई कप ताजे दूध में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

गुलाब की पंखुडिय़ां भी हैं प्रभावी
गुलाब की पंखुडिय़ों का अर्क त्वचा पर एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव प्रदर्शित करता है और त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करके इसे मॉइस्चराइज कर सकता है। लाभ के लिए एक सॉस पैन में थोड़ा गुलाब जल और एक कप गुलाब की पंखुडिय़ां डालकर इसे उबालें। अब इस घोल को ठंडा करके छान लें, फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर इसे फ्रिज में रख दें। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं।

एलोवेरा आएगा काम
एलोवेरा न केवल आपकी तैलीय त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है बल्कि इसे सूरज की हानिकारक किरणों से बचाए भी रख सकता है। लाभ के लिए एक कटोरी में एक चम्मच कारनौबा वैक्स, दो-तीन बड़ी चम्मच जोजोबा तेल और एक बड़ी चम्मच पानी मिलाएं। अब इसे थोड़ा गर्म करके अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ऐसा हर रात सोने से पहले करें।

नींबू और शहद का मिश्रण लगाएं
नींबू त्वचा के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने का कार्य करता है, जबकि शहद एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। लाभ के लिए एक नींबू का रस निचोड़ें और उसमें शहद डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए इसे हफ्ते में 1-2 बार दोहराएं।

सूरजमुखी का तेल भी है कारगर
सूरजमुखी के बीज के तेल में लिनोलिक एसिड होता है जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा के बैरियर को मजबूत करता है। लाभ के लिए सूरजमुखी के तेल की कुछ बूंदें लें और इससे अपनी त्वचा की मालिश करें। ऐसा दिन में कम से कम एक बार करें ताकि आपकी त्वचा में नमी बनी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 नवम्बर
Next: टैक्स निर्धारण सर्वे करने गई टीम का व्यापारियों ने किया विरोध

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.