Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इटावोन भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 पहुंची, जांच के आदेश जारी
  • अंतरराष्ट्रीय

इटावोन भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 पहुंची, जांच के आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
default featured image

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 पहुंच गई है। मारे गए लोगों में से अधिकतर महिलाएं और 30 साल से कम उम्र के युवा हैं। जान गंवाने वाले लोगों में 19 विदेशी हैं। भगदड़ में 82 लोग घायल हुए हैं और उनमें से 19 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद से 355 लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
सियोल के इटावोन में भगदड़ शनिवार रात स्थानीय समयानुसार लगभग 10 बजे मची थी। इस इलाके में आमतौर पर भीड़ रहती है, लेकिन हैलोवीन के मौके पर यहां एक तंग गली में लगभग एक लाख लोग इकट्ठा हुए थे। कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत के बाद बिना किसी पाबंदी के ये पहली हैलोवीन है। अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पता नहीं चला है कि भगदड़ कैसे हुई। सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
एक दमकल अधिकारी ने बताया भीड़ के नीचे कुचले जाने से ज्यादातर लोगों की मौत हुई है और मृतकों में अधिकतर महिलाएं और युवा हैं। उन्होंने बताया कि जिन विदेशियों की मौत हुई है, वे चीन, ईरान, उज्बेकिस्तान और नॉर्वे के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ के पैरों तले कुचले गए कुछ लोगों को निकालने में एक घंटे से भी अधिक का समय लगा था।
21 वर्षीय मून जु-यंग ने बताया कि हादसे से पहले ही इसके संकेत मिलने लगे थे। इस गली में आम दिनों की तुलना में 10 गुना अधिक भीड़ थी। वहीं एक और प्रत्यक्षदर्शी जियोन गा-इयुल ने बताया, वहां बहुत सारे लोग थे और एक-दूसरे को धकेल रहे थे। मैं भी भीड़ में फंस गया और जल्दी नहीं निकल सका। मुझे लगा था कि यहां हादसा बस होने ही वाला है।
पुलिस ने बताया कि कई लोगों को मौके पर ही सीपीआर दिया गया था। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो भी शेयर हो रहे हैं। सीपीआर देने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि इस हादसे को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। कई पीडि़तों के चेहरे पीले पड़ चुके थे और कई लोगों के नाक से खून बह रहा था। सीपीआर देते समय उनके मुंह भी खून निकल रहा था। उन्होंने कहा कि कई स्थानीय लोगों ने भी उनकी मदद की।
स्थानीय मीडिया में चल रही कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि किसी इटावोन इलाके के एक बार में किसी सेलिब्रिटी के आने की खबर सुनने के बाद लोग एकदम उसकी तरफ दौड़े थे और इसी वजह से भगदड़ मची है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-यीओल ने इस घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई और रविवार को राजकीय शोक का ऐलान किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यह बहुत दुखद है। यह हादसा और आपदा नहीं होनी चाहिए थी। अमेरिकी प्रधानमंत्री जो बाइडन और उनकी पत्नी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी ट्वीट कर हादसे पर संवेदना प्रकट की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानांतरण पर सीडीओ अनुराधा पाल को दी विदाई
Next: आनी के दरोट में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से एक की मौके पर मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.