Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धूमधाम से मनाया गया भगवान कार्तिकेय की जयंती और गुरु छठ पर्व
  • हरिद्वार

धूमधाम से मनाया गया भगवान कार्तिकेय की जयंती और गुरु छठ पर्व

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
default featured image

देवताओं के सेनापति हैं भगवान कार्तिकेय: रविंद्रपुरी

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में भगवान कार्तिकेय की जयंती और गुरु छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के सानिध्य में संतों ने सर्वप्रथम भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी में कार्यक्रम में अनन्या भटनागर ने गणेश वंदना के बाद मानो तो मैं गंगा मां हूं, शिव भजन नमो नमो शंकरा, रामभजन की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि तीनों लोकों में हाहाकार मचा रहे तारकासुर के संहार के लिए जन्मे भगवान कार्तिकेय निरंजनी अखाड़े के आराध्य हैं। भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय ने तारकासुर का वध कर संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई। उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सूर्य की आराधना को समर्पित छठ पर्व पर पूर्वांचल के लोग गंगा तटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सच्चे मन से की गई प्रार्थनाओं का अवश्य ही पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान कार्तिकेय देवताओं के सेनापति हैं। इनकी उपासना बड़े ही सरल एवं शांत ढंग से की जाती है। श्रीमहंत रामरतन गिरि ने कहा कि भगवान कार्तिकेय समस्त जगत के तारणहार हैं। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि, अनिल अरोड़ा ने पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि और संचालन डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने किया। इस मौके पर श्रीमहंत बलराम भारती, महामंडलेश्वर संतोषी माता, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत दिनेश गिरि, महंत बलबीर गिरि, दिगंबर राजगीरी, श्रीमहंत नरेश गिरी, दिगंबर गंगा गिरि, दिगंबर उमेश भारती, श्रीमहंत शिव वन, दिगंबर आनंद गिरि, महंत शिव वन, महंत प्रेम दास, सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री संजय सहगल, सीएम के ओएसडी कृष्ण कुमार मदान, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह, प्रदीप शर्मा, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, बिंदु गिरि, ट्रस्टी दिगंबर राजगिरि आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर दिया बड़ा बयान
Next: चांदपुर को बनाएंगे तीन योजनाओं से ऐतिहासिक: डॉ. निशंक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.