Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कुलपति के नाम से फर्जी नंबरों का संबंध तीन राज्यों से
  • पौड़ी

कुलपति के नाम से फर्जी नंबरों का संबंध तीन राज्यों से

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप की फर्जी आईडी तैयार कर विवि के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शिक्षकों को मैसेज भेजकर छवि धूमिल की जा रही थी, जिस संदर्भ में विवि प्रशासन द्वारा मामला दर्ज किया था, जिस पर पुलिस ने प्रथम जांच में पाया गया कि कुलपति के नाम से फर्जी आईडी तैयार करने में तीन नंबरों का प्रयोग किया जा रहा है, जो नंबर छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात राज्य से संबंध रखते हैं। इसके साथ ही यह नंबर किन साइबर कैफे, मोबाइल की दुकानों से लिये गये इसकी भी जांच में पुलिस जुटी है।
कुछ दिन पूर्व गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के नाम से फर्जी ईमेल आईडी के बाद फर्जी व्हाट्सएप की फर्जी आईडी बनाकर गलत मैसेज भेजे जा रहे थे। जिन मैसजों से गढ़वाल विवि की कुलपति का कोई लेना-देना नहीं था। इस मामले में कोतवाली में शिकायत पत्र आने के बाद विवि की कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने तत्परता दिखाते हुए जांच कमेटी गठित कर बाजार चौकी प्रभारी रणवीर चन्द्र रमोला को जांच अधिकारी बनाया। जिस पर जांच अधिकारी रमोला ने बताया कि उक्त प्रकरण में तीन मोबाइल नंबर यूज हो रहे थे, जो नंबर छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात राज्य से संबंध रखते हैं। नंबरों की जानकारी के संदर्भ में यह भी जानकारी ली जा रही है किस रिटेलर से यह नंबर लिये गये। इसके साथ ही उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच में साइबर एक्सपर्टों से भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोक कलाकारों के नाम रहा औद्योगिक मेले का दूसरा दिन
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.