Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • छठ का प्रसाद बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर; 7 पुलिस जवान समेत 30 लोग जले
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

छठ का प्रसाद बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर; 7 पुलिस जवान समेत 30 लोग जले

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
default featured image

औरंगाबाद (आरएनएस)। बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के दौरान एक घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें कई लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम के 7 जवान भी आग बुझाने के क्रम में झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दरअसल, यह घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में 7 पुलिस वाले समेत कुल लगभग 30 लोग आ गये और झुलस गए। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, इन सबों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं जिला प्रशासन ने ऐसे मौकों पर लोगों से सावधान रहने की अपील की है और कहा है कि सावधानी से आगजनी के खतरों को टाला जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूबे दिल्ली के दो पर्यटक, नहीं चला पता
Next: मुबारिकपुर में पोस्टर को लेकर विवाद, भाजयुमो व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.