Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • मुबारिकपुर में पोस्टर को लेकर विवाद, भाजयुमो व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प
  • हिमाचल प्रदेश

मुबारिकपुर में पोस्टर को लेकर विवाद, भाजयुमो व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

गगरेट (आरएनएस)।  शुक्रवार को 2 राजनीतिक दलों के युवा कार्यकर्ता मुबारिकपुर कस्बे में एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता इस खूनी झड़प में लहूलुहान हुए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस घटना के बाद भाजयुमो ने शनिवार को सिविल अस्पताल गगरेट से पुलिस थाना गगरेट तक रोष मार्च निकालते हुए नारेबाजी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पोस्टर बने लड़ाई का कारण
मुबारिकपुर में शुक्रवार रात्रि दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण पोस्टर बने। युकां का दावा है कि पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने युकां कार्यकर्ता की पिटाई कर डाली। इसमें शिकायत के आधार पर भाजयुमो अध्यक्ष सहित चार लोगों को नामजद किया गया है जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि जब वह घर पर था तो युकां कार्यकर्ता कुछ बाहरी राज्यों के युवाओं के साथ उसके घर के बाहर आ धमके और उसे लहूलुहान कर दिया।

जारी है जांच : डीएसपी
डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसमें एक पक्ष की ओर से भाजयुमो अध्यक्ष सहित कुछ युवा आरोपी बनाए गए हैं जबकि दूसरे पक्ष की ओर से युकां अध्यक्ष सहित कुछ युवकों के नाम दिए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

दोनों दलों से जवाब तलब
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रिटर्निंग अफसर गगरेट को दोनों राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छठ का प्रसाद बनाते वक्त फटा गैस सिलेंडर; 7 पुलिस जवान समेत 30 लोग जले
Next: डांग क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.