Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रगति रिपोर्ट नहीं मिलने पर पौड़ी डीएम नाराज
  • पौड़ी

प्रगति रिपोर्ट नहीं मिलने पर पौड़ी डीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला योजना की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रगति रिपोर्ट नहीं मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि अफसर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। शुक्रवार को पौड़ी डीएम सभागार में आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जिन विभागों को पहली किश्त मिल गई है वह दूसरी किश्त की डिमांड 31 अक्तूबर तक भेज दें। डीएम ने पशुपालन, शिक्षा और स्वास्थ्य महकमे को विकास कार्यों की प्रगति जल्द देने के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि और पर्यटन विभाग को प्रगति बढ़ाने, पूल्ड हाउस के लिए जल्द धनराशि की डिमांड करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विकास कार्यों के कार्य पूरे हो चुके हैं उन्हें जल्द भुगतान करे। डीएम ने बैठक में साफ कहा कि विकास कार्यों का कार्य प्रारंभ से पूर्व, कार्य प्रारंभ व कार्य पूरा होने तक के फोटो भी उपलब्ध करवाए जाए। डीएम ने सीडीओ को कम प्रगति वाले विभागों की समीक्षा बैठक करने, कार्य की गुणवत्ता समय-समय पर चेक करने, गुणवत्ता को चेक करते हुए कार्य करवाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. पीएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पौड़ी डीसी नौटियाल, डीएस कुठियाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, समाज कल्याण अधिकारी धंनजय लिंगवाल, खेल अधिकारी गिरीश कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्य तेजी से जारी
Next: ड्यूटी नहीं मिलने से प्रशिक्षित पीआरडी जवान नाराज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.