Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दीपावली की रात चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना
  • देहरादून

दीपावली की रात चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
default featured image

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने दीपावली की रात को सैयद रोड स्थित नगर पालिका शॉपिंग कांपलेक्स में तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले और दरवाजे तोड़कर दुकानों की तिजोरियों को खंगाल डाला। चोरों को एक दुकान में मात्र बारह सौ रुपये की नगदी मिली। चोर एक दुकान से दवाइयों की पेटी उड़ा कर ले गये। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात तक लोग जहां दीपावली के त्योहार को मनाने में मस्त थे। वहीं चोरों ने सैयद रोड स्थित कुसुम होम्योपैथिक क्लीनिक, झा फिजियो थेरेपी सेंटर और कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की। चोरों ने झा फिजियो थेरेपी सेंटर का दरवाजा उखाड़कर अलग कर दिया। जिसके बाद चोरों ने तीनों दुकानों में सारा सामान खंगालकर इधर से उधर फेंक दिया। लेकिन चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा। कंस्ट्रक्शन कार्यालय के मालिक चंद्रमोहन तोमर ने बताया कि उनके कार्यालय में बारह सौ रुपये की नगदी रखी थी। जिसे चोर उड़ा कर ले गये। झा फिजियो थेरेपी सेंटर में चोरों को कुछ नहीं मिला। जबकि कुसुम होम्योपैथी क्लिनिक के मालिक डॉ. अविनाश वर्मन का कहना है कि दुकान से एक पेटी दवा गायब मिली। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू और तीनों दुकानों के संचालकों की शिकायत पर चौकी प्रभारी किशन देवरानी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। चौकी प्रभारी किशन देवरानी का कहना है कि कुछ नशेड़ी प्रवृत्ति के शरारती तत्वों ने दुकानों के ताले तोड़े होंगे। कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कहा कि जल्द चोरों का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भैया दूज 27 अक्टूबर को, यहाँ जानें शुभ मुहूर्त
Next: ड्रेन में काम करते मजदूर मिट्टी के नीचे दबे, 1 की मौत सहित कई घायल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.