Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहे चारधाम मंदिर
  • उत्तराखंड
  • चमोली

सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहे चारधाम मंदिर

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

चमोली। मंगलवार को सूर्यग्रहण और उससे पूर्व सूतककाल के कारण उत्तराखंड के चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित सभी मंदिर बंद रहे। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खुले। विधिविधान से मंदिरों में जल प्राच्छलन, हवन यज्ञ किये गये। और अभिषेक तथा रात्रि कालीन आरती की गई। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया सूर्यग्रहण के कारण और इससे पूर्व सूतक के कारण बदरीनाथ मंदिर मंगलवार प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर बंद हुआ। शाम 5 बजकर 32 मिनट पर मंदिर के कपाट खुले। शुद्धिकरण के बाद 6 बजकर 15 मिनट पर भगवान का अभिषेक किया गया। शयन आरती के बाद रात्रि को मंदिर 9.30 बजे के लगभग बंद हुआ। केदारनाथ धाम के कपाट भी सूर्यग्रहण और सूतक के कारण प्रात: 4 .15 पर बंद किये। शाम 5 बजकर 32 मिनट पर मंदिर खुला। साफ सफाई, शुद्धिकरण हवन के बाद 7 बजे भगवान का अभिषेक, श्रृंगार, शयन आरती के बाद 8.30 बजे शायंकाल को श्री केदारनाथ मंदिर बंद किये गये। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी ने बताया गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर भी ग्रहणकाल में बंद रहे। गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर के कपाट भी सूर्यग्रहण के कारण बंद रहे। चारधाम के साथ-साथ अन्य मंदिर भी सूर्यग्रहण के कारण बंद रहे। ग्रहण की समाप्ति सांयकाल 5 बजकर 32 मिनट के बाद सभी मंदिरों के कपाट खुले। शुद्धिकरण, हवन के पश्चात मंदिरों में विधिवत अभिषेक-शयन पूजा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटाखों से कबाड़ गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
Next: रेडीमेड गारमेंट्स शॉप में आग लगने से सामान जलकर राख

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.