Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • कम आपूर्ति के कारण सोयाबीन और सूरजमुखी तेल कीमतों में बढ़त
  • अर्थ जगत
  • बाजार

कम आपूर्ति के कारण सोयाबीन और सूरजमुखी तेल कीमतों में बढ़त

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच सूरजमुखी और सोयाबीन तेल के सालाना 20-20 लाख टन के शुल्क-मुक्त आयात की छूट दिए जाने के बाद बाजार में कम आपूर्ति (शार्ट सप्लाई) की स्थिति पैदा होने से शनिवार को सूरजमुखी और सोयाबीन के साथ साथ सरसों तेल तिलहन कीमतों में बढ़त का रुख कायम हो गया। गुजरात में सप्ताह भर बाजार के बंद रहने की वजह से मांग प्रभावित होने के कारण जहां मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई वहीं सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज शुक्रवार को लगभग दो प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ था। सूत्रों ने कहा कि सरकार के शुल्कमुक्त खाद्यतेलों के आयात का कोटा निर्धारित करने के फैसले के बाद बाकी आयातकों ने नये सौदे खरीदने से हाथ खींच लिया। निर्धारित कोटा से अलग आयात करने पर इन आयातकों को आयात शुल्क अदा करने के बाद उनका महंगा तेल बाजार खपना आसान नहीं रह जायेगा क्योंकि बाजार भाव सस्ते आयातित तेलों के हिसाब से तय होने लगेगा।
ऐसे में नये सौदे नहीं होने से बाजार में शार्ट सप्लाई की स्थिति बन गई है जिसके कारण सोयाबीन, सरसों तेल तिलहन के अलावा सूरजमुखी तेल कीमतों में बढ़त का रुख कायम हो गया। सूत्रों ने कहा कि दिवाली के मौके पर गुजरात में लगभग सप्ताह भर बाजार बंद हैं और गुजरात में ज्यादातर खपत मूंगफली तेल की ही है। इस कारण से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने बताया कि सामान्य कारोबार के बीच सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
सूत्रों ने कहा कि सरकार के शुल्कमुक्त आयात का कोटा निर्धारित करने से उत्पन्न ‘शार्ट सप्लाई’ की स्थिति के कारण उपभोक्ताओं को तेल सस्ते में मिलने के बजाय और महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देते हुए या तो कोटा व्यवस्था को समाप्त करते हुए खुले आयात की छूट देनी चाहिये या पहले की तरह आयात शुल्क लगा देनी चाहिये। इन दोनों ही स्थिति में देश में पर्याप्त आयात होगा और प्रतिस्पर्धा के कारण उपभोक्ताओं को भी कम कीमत अदा करनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Next: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.