Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
  • देहरादून

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
19 (19)

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व सबके जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात में बधाई देते हुए कहा ति अंधकार रूपी बुराई को अच्छाई के प्रकाश से पराजित करने का यह त्यौहार उत्तराखंड में छोटी-बड़ी दीपावली समेत इगास के रूप में मनाई जाने वाली बूढ़ी दिवाली जैसी समर्द्ध परंपरा व संस्कृति का हिस्सा है।  हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों के साथ भाजपा की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए महेन्द्र भट्ट ने कहा कि देवभूमिवासियों के लिए सम्पूर्ण कार्तिक मास ही इस दीपोत्सव की रोशनी से दैवीयमान रहता है। हम छोटी दीवाली, बडी दीवाली को उल्लास व उत्साह के साथ पारंपरिक रूप में तो मनाते ही है साथ ही हम बूढ़ी दिवाली को इगास पर्व पर भेलै के माध्यम से रात के अंधेरों को दिन के उजाले में बदलने की सांस्कृतिक क्षमता भी रखते है। इस मौके पर सभी पत्रकारों को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी हर सुबह, दिन रात व हर पल जानकारी व ज्ञान की रोशनी से भरने में प्रयासरत रहते है जो समाज के लिए आपका दीपोत्सव समान योगदान है।
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी ने कहा कि अंधेरे में दीप जलाने का यह पर्व उस संस्कृति का भी प्रतीक है जो हमे सिखलाती है, तमसो मां ज्योतिर्गमय, असतो मां सदगमय। भारतीय परम्परा और भारतीय संस्कृति का यह मूलमंत्र हमे असत्य के अंधेरों से सत्य के उजाले में प्रवेश की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट, सुनीता विद्यार्थी, सह मीडिया प्रभारी माणिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, सत्यवीर सिंह चौहान समेत भारी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पछुवादून में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती
Next: कम आपूर्ति के कारण सोयाबीन और सूरजमुखी तेल कीमतों में बढ़त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.