Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले की जांच करेगी रेगुलर पुलिस
  • पौड़ी

राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले की जांच करेगी रेगुलर पुलिस

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी। डीएम पौड़ी के आदेश पर यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। सीओ सदर इस मामले की जांच करेंगे।
तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव में की 12 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के बाजार की एक दुकान में रबर व पेंसिल लेने गई थी। जहां दुकानदार ने बच्ची को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची घर पहुंची और कमरे में जाकर रोने लगी। मां के पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। नाबालिग की मां ने बीते शुक्रवार को राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी दुकानदार पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़, एससीएसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र भेज दिया था। इसके बाद डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे के आदेश पर यह मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा इस मामले की जांच करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 अक्टूबर को है दीपावली पर्व, जानें दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बारे में
Next: शिक्षण संस्थानों में छात्रों ने बनाई रंगोली

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.