Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव
  • हरिद्वार

हरिद्वार प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
23 (9)

डा.रमेश पोखरियाल निशंक, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहत रविन्द्रपुरी, विधायक रवि बहादुर ने दी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं

हरिद्वार। प्रेस क्लब में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित समारोह में पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकाश का विशेष स्थान है जो हमें सही मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। जीवन में सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के कमजोर वर्ग के जीवन में फैले अंधियारे को दूर करने का प्रयास सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमें जीवन में नई उत्साह उमंग और सकारात्मक होने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने अंदर फैले उजाले के जरिए लोगों के मन मे बैठे नकारात्मक रूपी अंधेरे को दूर करने का प्रयास मिलकर करना होगा। भारतीय समाज व भारतीय संस्कृति विश्व को रास्ता दिखाने का कार्य करेगी। समारोह में मौजूद विशिष्ट अतिथि ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सकारात्मक होकर हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है। जिसके मन में निराशा का भाव है। सबको मिलकर निराशा को बदलकर आशा की उम्मीदों के प्रति प्रेरित करने के लिए कार्य करना होगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति हमेशा समाज और राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करती है । उन्होंने सभी पत्रकारों के परिवारों को मां लक्ष्मी की अपार कृपा मिलने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के घर में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे यही कामना है। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह को प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डा.शिवशंकर जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चौहान, पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैयर, पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र हर्ष, पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, पूर्व अध्यक्ष डा.रजनीकांत शुक्ला, एनयूजे के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा तथा उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष व प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय आर्य ने भी संबोधित किया।  समारोह में आए अतिथियों का पूर्व अध्यक्ष संजय रावल, अवस्थित रमन, अवधेश शिवपुरी, सुभाष कपिल, नरेश गुप्ता, संदीप रावत, मुदित अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाकुओं के साथ घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
Next: राष्ट्रीय स्तर की शोधपत्र प्रतियोगिता में अव्वल रहे शोध छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.