Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यात्रा के पहले चरण में बद्रीनाथ पहुंची पवित्र छड़ी
  • हरिद्वार

यात्रा के पहले चरण में बद्रीनाथ पहुंची पवित्र छड़ी

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
04 (39)

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा उत्तराखंड की भ्रमण यात्रा का प्रथम चरण बुधवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही संपन्न हुआ। गढ़वाल मंडल की यात्रा के अंतिम दौर में बुधवार को पवित्र छड़ी जोशीमठ से बद्रीनाथ धाम पहुंची। इससे पूर्व पवित्र छड़ी ने जोशीमठ में नगर परिक्रमा की और भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की। नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया। पवित्र छड़ी ने अक्षय वट, आद्य शंकराचार्य की तपस्थली पावन गुफा के भी दर्शन किए। जोशीमठ में  रात्रि विश्राम के पश्चात पवित्र छड़ी के प्रमुख महंत श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, जगतगुरु शंकराचार्य सुमेश सुमेरु पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती श्रीमंहत शिवदत्त गिरी, श्रीमहंत पुष्कर राज गिरी, श्रीमहंत विशंभर भारती, श्रीमहंत पशुपति गिरी, श्रीमहंत शंभू पुरी, महंत आदित्य गिरि, महंत रतन गिरी, महंत वशिष्ट गिरी आदि पवित्र छड़ी लेकर बद्रीनाथ बद्रीनाथ पहुंचे। जहां बैरागी अखाड़े के श्रीमहंत बालक दास के परम शिष्य मनोज त्यागी, प्रेमदास के साथ एसडीएम कुमकुम जोशी, तहसीलदार राकेश, कानूनगो देवेंद्र नेगी, सेक्टर अधिकारी ओम प्रकाश गोस्वामी आदि ने स्वागत किया। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल व तीर्थ पुरोहितों ने पवित्र छड़ी का स्वागत करते हुए सभी नागा संन्यासियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। धर्माधिकारी उनियाल के सानिध्य में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा भगवान बद्री का पवित्र छड़ी में आह्वान किया गया। श्रीमहंत प्रेम गिरी ने पवित्र छड़ी के भ्रमण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि छवि के माध्यम से जहां राष्ट्र में सुख समृद्धि शांति और उत्त्तराखंड के विकास के लिए सभी देवी देवताओं से प्रार्थना की जा रही है। वहीं उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की कामना भी की जा रही है। उत्तराखंड से पलायन रोकने, उपेक्षित पौराणिक तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार करने तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए स्थानीय नागरिकों को जागृत करने का भी प्रयास यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में दर्शनों के पश्चात पवित्र छड़ी ने बृहस्पतिवार को नॉटी गांव स्थित मां नंदा देवी व श्री यंत्र के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रमुख पुजारी राजेश सैनी व ग्रामीणों ने पवित्र छड़ी का स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनुपमा रावत के धरने को बताया नौटंकी
Next: एडवोकेट अरूण भदोरिया ने आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को भेजा कानूनी नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.