Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने आए तस्कर को किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने आए तस्कर को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
9.jpg

200 ग्राम स्मैक बरामद

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस व सीआईयू टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किए गए तस्कर के कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत एक करोड़ रूपए के आसपास बतायी जा रही है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमों का गठन किया गया है। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। मुखबिर से एक व्यक्ति द्वारा बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की पिकअप में स्मैक लाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस व सीआईयू टीम ने रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान बतायी गयी पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली तो 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस टीम ने वैन में सवार रिजवान निवासी ग्राम भगवानपुर चन्दरपुर थाना मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद स्मैक वह मुरादाबाद से लेकर आया है। जिसे रावली महदूद, सलेमपुर व सिडकुल में सप्लाई किया जाना था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकद्मा दर्ज किया गया है। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसआई आशीष भट्ट, एसआई समीप पाण्डेय, कांस्टेबल कर्म सिंह व विपिन शर्मा तथा सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, एसआई रणजीत तोमर व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडवोकेट अरूण भदोरिया ने आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को भेजा कानूनी नोटिस
Next: सोलर प्लांट के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.