Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने किया रानीपुर कोतवाली पर प्रदर्शन
  • हरिद्वार

चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने किया रानीपुर कोतवाली पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। भेल टाउनशिप में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं होने पर हीप एवं सीएफएफपी के श्रमिक संगठनों ने निफ्टू के नेतृत्व में रानीपुर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से भेल टाउनशिप में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पायी है। जिससे चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। श्रमिक नेता विकास सिंह ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि बीती शाम  5 बजे भी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भेल कर्मचारी मणिप्रकाश तिवारी के आवास 45 टाइप 2 सेक्टर 3 में चोरी हो गई। विकास सिंह ने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द से जल्द भेल टाउनशिप में हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान रवि कश्यप, राकेश मालवीय, नवीन गिरी, अमित गोगना, सचिन चौहान, महेंद्र, प्रह्लाद चौहान, बीजी शुक्ल, मनोज, हरद्वारी यादव, सुनील राय, दीपक राय, बबलू गौड़, धनंजय यादव, कामता प्रसाद, इस्तकार, नवीन, शंभु पन्त, रूपेश विश्वकर्मा, विनोदसिंह, विजय यादव, भवानी स्वामी, जेके रावत, ज्ञानप्रकाश आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग ने जारी किया एनएसएस यूथ लीडरशिप कैंप का शैड्यूल
Next: भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनुपमा रावत के धरने को बताया नौटंकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.