Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू

RNS INDIA NEWS 20/10/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद अब वहां केदारनाथ मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। मंगलवार को यहां एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें एक पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के एक दिन बाद बुधवार को कई एविएशन कंपनियों ने अपनी हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 981 पर्यटकों को केदारनाथ पहुंचाया गया है। केदारनाथ के पास आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ था। इस कंपनी ने भी अब मस्टा-गुप्तकाशी से केदरनाथ की सेवा शुरू कर दी है। आर्य़न एविएशन के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि डीजीसीए की एक टीम ने कंपनी के हेलिपैड का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि हेलिपैड के निरीक्षण और जांच के बाद हेलिकॉप्टर सेवाएं चालू कर दी गईं। अभी आठ कंपनियां केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं दे रही हैं। इस साल केदारनाथ मंदिर के दरवाजे मई में खुले थे। इसके बाद से अब तक 1,44,832 पर्यटक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पहुंचे। शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ पहुंचेंगे। केदारनाथ में पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक रहेंगे। पीएम यहां गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे और मंदिर में पूजा भी करेंगे।   बता दें कि मंगलवार को गरुड़चट्टी के पास आर्यन एविशन का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ था। इस हादसे में पायलट समेत 7 सैलानियों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा था कि इस दिन यहां रह-रह कर बारिश हो रही थी। यह बात भी सामने आई थी कि हादसे से पहले पायलट ने कंट्रोल रूम से कहा था कि मौसम खराब हो गया है, लौटना पड़ेगा। इसके कुछ ही देर बाद हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। मौसम खराब होने के बावजूद राहत और बचाव कार्य की टीम घटनास्थल के पास पहुंची थी। इस दर्दनाक हादसे की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमें नजर आ रहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का वहां मलबा पड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों के फर्जी लोन स्वीकृत कराने में फाइनेंस कंपनी एजेंटों पर केस
Next: राजीवनगर में युवक और महिला का मोबाइल लूटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.